तारापुर: बैंक कर्मी की पत्नी ने पति के मित्र पर लगाया छेड़खानी का आरोप, तारापुर थाने में मामला दर्ज
तारापुर थाना क्षेत्र के धोनी गांव निवासी एक महिला ने तारापुर थाना में आवेदन देकर स्वर्णडीहा गांव निवासी विनीत सिंह पर छेड़खानी जबरन घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने तथा पत्थरबाजी कर कार को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगाकर प्राथमिक की दर्ज कराई है. उन्होंने अपने पति और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है