जिला नियोजनालय द्वारा 26 फरवरी से 23 मार्च- 2026 तक विभिन्न प्रखंड परिसर में सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति को लेकर पंजीकरण कार्य किया जाएगा. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा सुपरवाइजर के 20, सुरक्षा जवान के 150, कैश कस्टोडियन के 15 एवं सुरक्षा अधिकारी के 15 पदों पर बहाली की जायेगी.