डिंडौरी: जिले में मनरेगा का करोड़ों का भुगतान लंबित, अपर कलेक्टर को ज्ञापन, विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
डिंडौरी जिले में मनरेगा का करोड़ों रुपए का भुगतान लंबित है जिसके भुगतान को लेकर विधायक ओंकार मरकाम ने कार्यकर्ताओं के साथ अपर कलेक्टर जे पी यादव को सोमवार शाम 6:00 ज्ञापन सौपा। दरअसल विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मीडिया को बताया कि जिले में मड़ई मेला का दौरा जारी है जिसके चलते ग्रामीणों को पैसे की आवश्यकता है इसके बावजूद मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है।