जैतपुर वन परिक्षेत्र के रसमोहनी में दो दिनों से भालू को पकड़ने की कोशिश जारी है, लेकिन वन विभाग को अब तक सफलता नहीं मिली। पहले दिन पिंजरा खराब निकला, दूसरा पिंजरा मुकुंदपुर से मंगवाया गया। इस दौरान मीडिया से विवाद भी सामने आया। भालू पिछले दो माह से आबादी क्षेत्र में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार सुबह 7 बजे पिंजरा फिर रखा हुआ दिखा।