नवाबगंज: बंकी कस्बा में विदाई से ठीक पहले गायब हुई दुल्हन, दूल्हे ने कहा- 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर शादी के लिए रुपए की थी व्यवस्था
बंकी कस्बा में विदाई से ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई। देर रात तक सारी रस्में हंसी-खुशी हुईं। जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन ने साथ में DJ पर डांस किया। इसके बाद 7 फेरे हुए, दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। बुधवार सुबह करीब 9 बजे विदाई के समय दुल्हन गायब हो गई। दुल्हन के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।