बूंदी: फुलेता गांव में दिनदहाड़े एक मकान से चोरों ने नकदी व जेवरात को किया चोरी
Bundi, Bundi | Aug 22, 2024 बूंदी जिले के फुलेता गांव में सुने मकान में दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित गोपी पुत्र जग्गा जाती बेरवा निवासी फुलेता ने नैनवा थाने में रिपोर्ट देकर कार्यवाही की मांग की। रिपोर्ट के माध्यम से पीड़ित के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच परिवार के सभी लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। तभी चोरी हो गई।