वाराणसी कोर्ट रूम में हंगामा, जज ने कुर्सी छोड़ी
वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। सपा जिला पंचायत सदस्य और उसके प्रधान भाई के करीब 100 समर्थक कोर्ट पहुंच गए। सभी दोनों को जमानत दिए जाने का दबाव बनाने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो वकीलों से नोकझोंक हो गई। धक्का-मुक्की भी हुई।