वाराणसी में 10 तारीख से शुरू होगी नई यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस लाइन में हुई बैठक
वाराणसी में ट्रैफिक समस्या को देखते हुए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में एक चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें ई रिक्शा यूनियन, ऑटो रिक्शा यूनियन एवं व्यापारी बैठक में शामिल हुए। जिसमें बढ़ते ट्रैफिक की समस्या को लेकर सभी ने अपने सुझाव दिए। जिसको लेकर 10 सितम्बर से वाराणसी में नया नियम लागू किया जा रहा है।