गढ़मुक्तेश्वर: NH-9 स्थित गांव अठसैनी के पास नामचीन शिवा टूरिस्ट ढाबा से खाद्य विभाग की टीम ने सब्जियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे
जनपद हापुड़ में गढ़ कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांव अठसैनी के पास नामचीन शिवा टूरिस्ट ढाबा से बुधवार को हापुड़ खाद्य विभाग की टीम ने दो सब्जियों के सैंपल लिए हैं पनीर की सब्जी और अरहर की दाल का एक-एक नमूना खाद्य विभाग की टीम ने संग्रहित कर जांच के लिए लखनऊ की लैब में भेजा है अधिकारियों को कहना है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।