आगर: लाडली बहनों को दी गई मासिक आर्थिक सहायता व रक्षाबंधन उपहार राशि, सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाडली बहनों को अगस्त माह की मासिक आर्थिक सहायता 1250 तथा राखी उपहार का उपहार 250 रुपए, इस प्रकार कुल 1500 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित की गई, आगर जिले की 118891 लाडली बहनों को राखी के उपहार सहित 17 करोड़ 47 लाख 31 हजार 700 रुपये की राशि का लाभ प्राप्त हुआ।