बेगूसराय: जिले में 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा, 38 केंद्रों पर होगी परीक्षा, तैयारी पूरी
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा आयोजित होगी. जहां कुल 51 हजार 457 परीक्षार्थी भाग लेंगे. इनमें 23,403 छात्र एवं 28,054 छात्रा शामिल है. पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. परीक्षा की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें रविवार की शाम 05:00 बजे कही गई.