बेगूसराय: तियाय ओपी की पुलिस ने मधुबनी जिले से अपहृत महिला को किया दस्तयाब, SP ने दी जानकारी
तियाय ओपी की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को मधुबनी जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों तियाय ओपी में एक महिला के अपहरण किए जाने का मामला आया था. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर महिला को मधुबनी जिले से सकुशल बरामद कर लिया है.