कटिहार: शहीद चौक पर भाजपा ने निकाला विजय जुलूस, बिहार और महाराष्ट्र में चुनाव जीतने पर मनाया गया जश्न
महाराष्ट्र और बिहार के उप चुनाव में जीत पर शनिवार की शाम 5 बजे शहीद चौक पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। जिला अध्यक्ष मनोज राय की नेतृत्व में महाराष्ट्र और बिहार के उपचुनाव में भाजपा की जीत पर लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम और जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आगे बढ़ रहा है।