रायबरेली: गोझरी गांव में अज्ञात चोरों ने घर के आंगन के रास्ते से कूदकर चोरी की घटना को दिया अंजाम
12 जनवरी रविवार सुबह 6 बजे परिजन जब सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ पाया। जिसमें सोने चांदी के जेवरात कीमत लगभग 5 लख रुपए एवं₹80000 के आसपास नगद अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। पीड़ित ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। छत से आंगन लगे हुए नल के सहारे, नीचे कूद कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।