रायबरेली: मैनुपुर गांव में मतदान बहिष्कार के बाद सांसद राहुल गांधी के आश्वासन के बावजूद जर्जर सड़क नहीं बन पाई, लोगों में रोष
सदर तहसील,ब्लाक अमावां के मैनुपुर गांव में,रविवार को यहां के ग्रामीणों ने,जिले के सांसद,केंद्र व राज्य के नेताओं के खिलाफ विरोध व्यक्त किया है।कहा लोकसभा चुनाव के दौरान,मतदान बहिष्कार किए जाने पर,पहुंचे विभिन्न पार्टी के नेताओं व सांसद राहुल गांधी द्वारा रोड बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था,लेकिन अभी तक रोड नहीं बन पाई है।जिससे ग्रामीण नाराज हैं।