बांसवाड़ा: गेमन पुल के पास हादसा, माही नदी में नाव पलटी, एक युवक लापता, दो ने तैरकर बचाई जान, देर रात से रेस्क्यू जारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक देर रात माही नदी में मछली पकड़ने के लिए भारी जाल लेकर गए थे। इस दौरान नाव में अधिक वजन होने से संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।घटना के बाद दो युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि विक्रम निनामा नामक युवक नदी में डूब गया।