रामनगर: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष ने नायब तहसीलदार रामनगर को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अभिनव सिंह को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सौंपा गया।जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याएं बताई गई है किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई है। इस अवसर पर दर्जनों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।