औरैया: क्षेत्र के आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर के समीप प्राइवेट अस्पताल में युवक की मौत,परिजनों ने लगाया गलत उपचार का आरोप
जनपद जालौन कुठौंद निवासी राजीव कुमार पुत्र श्रीराम दास रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। राजीव की मंगलवार की शाम को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।