मवाना: बुधवार देर रात मवाना के तिगरी गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ गोकशी का आरोपी
Mawana, Meerut | Nov 14, 2024 बुधवार देर रात मवाना पुलिस द्वारा करीब 11:30 बजे गोकशी के फरार चल रहे आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया और बरामदगी के लिए उसे घटनास्थल पर तिगरी गांव के पास ले जाया गया। जहां मौका पाकर वह दरोगा अनिल की पिस्टल छीन कर भागने लगा और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया । जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।