लाडपुरा: सुभाष सर्किल पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर कांग्रेस ने दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प और किया उन्हें याद
Ladpura, Kota | Jan 23, 2026 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोटा दक्षिण द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती शुक्रवार दोपहर 3 बजे बसंत विहार, सुभाष सर्किल स्थित नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोटा दक्षिण के अध्यक्ष जोन्टी बीरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।