प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता देकर रोजगार शुरू कराने के वादे को बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं से यह वादा किया था, लेकिन अब छह महीने पूरे होने जा रहे हैं। सवाल यह है कि जिन महिलाओं को दो लाख रुपये देने की बात कही गई थी, उन्हें यह राशि मिली या नहीं।