कहरा: छिनतई मामले में अपराधी गिरफ्तार, DSP साइबर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Nov 10, 2024 सहरसा सदर थाना में छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार अपराधी के साथ DSP साइबर अजित कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुये कहा कि कचहरी ढाला एवं उत्पाद थाना के पास बाइक सवार अपराधियों के द्वारा महिलाओं के कान की बाली छीनने के मामले में पुलिस ने महज 36 घंटे के अंदर लुटे गये बाली, नकदी,मोबाइल सहित छिनतई कांड में प्रयुक्त बाइक को बरामद करने में कामयाब रहा।