पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव के समीप हुए सड़क हादसे में दो होमगार्ड जवान जख्मी दोनों जख्मी होमगार्ड जवान सहार थाना में कार्यरत है। शुक्रवार की सुबह दोनों बाइक द्वारा पुलिस लाइन पुलिस एसोसिएशन के होने वाले चुनाव को लेकर फॉर्म भरने आ रहे थे। उसी दौरान पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप यह हादसा हो गया।