बाड़मेर: पिपरली गांव के पास रोड पर पशु आ जाने से फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी,2 की मौके पर ही मौत , 4 घायल
Barmer, Barmer | Aug 1, 2024 छतागढ़ सरपंच अपनी पत्नी, सास सहित परिवार के साथ फॉर्च्यूनर में देवी मंदिर जा रहे थे। बीच रास्ते में अचानक पशु आ जाने से फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पलट गई। इससे सरपंच और सास की मौत हो गई। वहीं चार घायल हो गए। इसमें दो गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बाड़मेर जिले के गिराब थाना इलाके के पिपरली गांव की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।