बाड़मेर: 7 सूत्री मांगों को लेकर जिले के राशन डीलरों ने शुरू की हड़ताल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Aug 1, 2024 राजस्थान राज्य राशन विक्रेता संघ के आह्वान पर बाड़मेर में गुरुवार को राशन की दुकाने बंद रही। राशन डीलरो ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। बाड़मेर के राशन डीलरो ने बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी सात सूत्री मांगो को लेकर जिला कलेक्टर निशांत जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।सभी राशन डीलरो ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।