बाड़मेर: सर्किट हाउस रोड पर बीएसएफ गेट के आगे रेलवे पटरियों के पास झाड़ियां में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
Barmer, Barmer | Aug 1, 2024 बाड़मेर की सर्किट हाउस रोड पर बीएसएफ गेट के आगे रेलवे पटरियों के पास झाड़ियां में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना पुलिस ने नवजात के शव को बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।