कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तीन लापरवाह एएनएम को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इन एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच के बाद अनमोल पोर्टल पर तथ्यहीन डाटा दर्ज किया गया। महिलाओं के रक्तचाप और हीमोग्लोबिन की जानकारी दर्ज करने में लापरवाही बरती गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बीएमओ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था ।