23 दिसम्बर 2025/ बस्तर की फिजाओं में खेल का रोमांच घुलने को तैयार है। 'फिट युवा फॉर विकसित भारत' के संकल्प के साथ कल यानी 24 दिसम्बर 2025 से जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में दो दिवसीय 'सांसद खेल महोत्सव 2025' का भव्य शंखनाद होने जा रहा है। जिला प्रशासन और खेल विभाग ने इस महाकुंभ के लिए पूरी तैयारी कर ली है, जहाँ बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने