मंडला: मंडला-डिंडोरी मार्ग पर रयगांव और इन्द्रा के बीच सड़क कंपनी की लापरवाही, 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार
Mandla, Mandla | Mar 30, 2026 विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत रयगांव और इन्द्रा के बीच सडक़ निर्माण कार्य में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, सोमवार 9 बजे करीब हुए हादसे में एक कार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। युवक को चोट लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।