नागौर जिले में समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान है। मूंग की फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसान इंतजार कर रहे हैं, जिन किसानों को मजबूरी में मूंग बेचने हैं वो किसान मंडी पहुंच रहे लेकिन उचित भाव नहीं मिल रहे। शनिवार शाम 5:00 बजे तक किसान मंडी में मूंग बेचने के लिए पहुंचे,लेकिन किसानों को भावों की चिंता सता रही है।