गाज़ीपुर: गंगा घाटों पर छठ पूजा की तैयारी में महिला श्रद्धालुओं को परेशानी, चेंजिंग रूम की व्यवस्था न होने से बढ़ी दिक्कत
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां गाजीपुर में जोरों पर हैं। लेकिन गंगा घाटों पर महिला श्रद्धालुओं को इस बार भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने के बावजूद प्रशासन की तैयारियां अधूरी दिख रही हैं। चेंजिंग रूम और सुरक्षा इंतज़ाम न होने से महिलाएं असहज महसूस कर रही हैं।