बसंतपुर: प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक देवेश कांत सिंह ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
गोरेयाकोठी प्रखंड के विभिन्न गांवों का भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह द्वारा दौरा कर क्षेत्र वासियों की समस्या को सुना गया। विधायक श्री सिंह ने बताया कि लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र को विकासशील एवं विकसित बनाने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई कठिन समस्या या परेशानी ना हो सके।