बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Mar 27, 2026 बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें रामप्रकाश पुत्र झंडू लाल एवं ओमप्रकाश पुत्र झंडू लाल निवासी कस्बा मुड़िया धुरैकी थाना फैजगंज बेहटा को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में शुक्रवार को 2 बजे करीब हिरासत में लिया गया।