सिरोही: सिर में पत्थर लगने से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, पुलिस की समझाइश के बाद शव लेने पर हुए राजी
Sirohi, Sirohi | Mar 5, 2026 कैलाश नगर थाना क्षेत्र के झाडोली वीर गांव में बुधवार को मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कालूराम पुत्र काला मेघवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य संबंधित व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और समाज के लोगों ने जावाल के सरकारी अस्पता