घाटशिला: घाटशिला के अंचल कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ
जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान "पोषण भी, पढ़ाई भी" के तहत गुरुवार की दोपहर 2 बजे अंचल कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस मौके पर बाल विकास परियोजना विभाग की महिला पर्यवेक्षिका जेबा काजमी ने बताया कि देश भर में पोषण और प्रारंभिक बचपन की शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से किया जा रहा है।