मिहींपुरवा: सेमरहना में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन ने किया, दिए निर्देश
मिहींपुरवा के सेमरहना में पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, बहराइच द्वारा कार्यक्रम स्थल का विस्तृत एवं उच्चस्तरीय भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समग्र समीक्षा करते हुए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित समस्त बिंदुओं का गहन परीक्षण किया।