अमरोहा: हसनपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्यालय में किया खुलासा
Amroha, Amroha | Mar 24, 2024 अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हसनपुर क्षेत्र में अवैध शास्त्र बनाने का काम कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। इसके पास से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं।ये अवैध शस्त्र बनाकर अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ₹25000 का नगद इनाम दिया गया है ।