मिलक: बड़ागाँव सरइ में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के विवाद में चलीं गोलियां, एक युवक की हुई मौत व कई लोग हुए घायल
Milak, Rampur | Feb 27, 2024 बड़ागांव सरइ में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के विवाद में दो पक्षों में गोलियां चल गईं। एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अफसर घटना की जांच कर रहे हैं। मृतक के परिजन पुलिस वालों पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं।