झालरापाटन: फूंगाहेड़ी गांव में युवती ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की
झालावाड़ के फूंगा खेड़ी गांव में एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की है, अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 10:00 बजे बताया कि गांव के रहने वाली प्रियंका ने अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया उसने कीटनाशक का सेवन क्यों किया फिलहाल इसके कारण स्पष्ट नहीं है। मामले में आगे के अनुसंधान व कार्रवाई के लिए खानपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया है।