मनोहरथाना: मनोहर थाना सहायक अभियंता कार्यालय में उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर आयोजित, 265 उपभोक्ताओं की समस्या का निवारण
मनोहर थाना सहायक अभियंता कार्यालय में विभाग के झालावाड़ से आए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में विद्युत उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 312 उपभोक्ता उपस्थित हुए। जिनमें से 265 उपभोक्ताओं की समस्या का नियमानुसार निस्तारण करते हुए लाभ प्रदान किया। कुल 15 लाख 50 हजार रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई।