कुवैत से प्रवीण का शव पहुंचा वाराणसी, रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग से दम घुटने से हुई थी मौत
Sadar, Varanasi | Jun 15, 2024 वाराणसी के शिवपुर गायत्री नगर कालोनी के रहने वाले जगदीश सिंह के पुत्र प्रवीण माधव सिंह का शव कुवैत से शनिवार की सुबह वाराणसी पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रूपा सिंह शव के बॉक्स से लिपट के चीख मारकर रोने लगी तो बेटी मनीषा सिंह स्तब्ध आखों में आंसू लिए पापा-पापा की रट लगाए थी।