मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत कैराना नगर के मोहल्ला इमाम गेट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।