हरिहरगंज: सतरोनंत उच्च विद्यालय सुल्तानी में दिलीप कुमार ने एचएम का पदभार संभाला, लोगों ने किया स्वागत
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सतरोनंत उच्च विद्यालय, सुल्तानी में गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नया बदलाव देखने को मिला। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय के वरीय शिक्षक दिलीप कुमार को प्रधानाध्यापक का पदभार सौंपा गया। यह पदभार ग्रहण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।