बयाना: राजस्थान गुर्जर युवा बेरोजगार संघ के अभ्यर्थियों ने किया अनिश्चितकालीन धरना
रीट भर्ती 2018 में एमबीसी वर्ग के शेष 372 पदों पर नियुक्ति की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है> राजस्थान गुर्जर युवा बेरोजगार संघ के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बयाना के पीलूपुरा-कारबारी शहीद स्मारक स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह धरना गुर्जर आरक्षण आंदोलन के संयोजक रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि पर शुरू किया गया।