परिहार: बाल विवाह मुक्त बथुआरा पंचायत में शिक्षा का जश्न, 75 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
परिहार प्रखंड स्थित बाल विवाह मुक्त बथुआरा पंचायत में शिक्षा संवाद सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मैट्रिक और इंटर में प्रथम श्रेणी से सफल 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि 2022 तक महादलित बस्ती में एक भी बेटी मैट्रिक पास नहीं थी, लेकिन आज बेटियां शिक्षा में नई मिसाल कायम कर रही हैं। समारोह में शिक्षा के प्रति जाग