ऊना: डाईट सैंटर देहलां द्वारा एन.आर.एस.टी. सैंटर बसदेहड़ा में विद्यार्थियों को वितरित की गई वर्दी।
डाईट सैंटर देहलां द्वारा नवज्योति यूथ वैल्फेयर सोसायटी के माध्यम से बसदेहड़ा-एक में चलाए जा रहे गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र (NRST) में कार्यक्रम आयोजित किया। शुक्रवार को नवज्योति यूथ वैल्फेयर सोसायटी अध्यक्ष बलराम महे ने बताया कि इस दौरान बच्चों को वर्दी वितरित की गई। इसमें जिला विकास योजना व 20 सूत्रीय कमेटी की सदस्य सीमा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।