देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेसवार्ता की, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार भू कानून के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। एक राज्य में दो दो भू कानून नहीं चलेंगे। इस दौरान उन्होने पूर्ववर्ती कांग्रेस की तिवारी सरकार के कार्यकाल में लागू किए गए भू कानून को लागू करने की मांग की है।