जखनिया: दुल्लहपुर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से रिहायशी झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख, दो मवेशी झुलसे
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवा गांव में रविवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करते हुए जांच-पड़ताल शुरू की।