गुरुवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को थाना आदर्श मंडी पुलिस ने कस्बा बनत के मोहल्ला पटेलनगर में अभियान चलाते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और अनुशासनात्मक जीवन शैली अपने के लिए प्रेरित किया गया।