पूरनपुर: एलआईसी चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
पूरनपुर मोहल्ला बमनपुरी निवासी करन जोशी पुत्र श्रीपाल (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे करन जोशी बाइक से हाइवे स्थित एक ढाबे पर अपने भाई को लेने जा रहे थे। जैसे ही वह एलआईसी चौराहे के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौत हो गई।